ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आंधी-तूफान से भीमताल क्षेत्र में तबाही, हरीश पनेरु ने किया निरीक्षण, मुआवजे की उठाई मांग

भीमताल। बीते दिनों आए भयंकर आंधी-तूफान से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

दौरे के दौरान हरीश पनेरु ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम बड़ोन स्थित घोडापुठा पहुंचे, जहां उन्होंने धनी राम के क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया। बताया गया कि 15 तारीख की रात आए तेज आंधी-तूफान में उनके घर की छत पूरी तरह उड़ गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हरीश पनेरु ने कहा कि इस आपदा में क्षेत्र के कई घरों की छतें उड़ गई हैं और फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। कई परिवार बेघर होकर दूसरों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके लिए अस्थायी रूप से रहने की समुचित व्यवस्था की जाए।

इस दौरान उन्होंने ओखलकांडा क्षेत्र के बड़ौन, टीमर, कालाआगर, क्वैराला, तल्ली गरगड़ी और मल्ली गरगड़ी सहित कई गांवों का भ्रमण किया।

उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन से उन्हें क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने की प्रेरणा मिल रही है।

यह भी पढ़ें :  UPSI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, सवर्ण शक्ति संगठन ने जताई नाराजगी
error: Content is protected !!