वन क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत ग्राम मुझोली में वन पंचायत क्षेत्र में लीसा विदोहन के सम्बन्ध मे प्रभागीय वनाधिकारी को दिया ज्ञापन
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। विकासखंड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा मुझोली निवासीयो ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी, वन विभाग अल्मोड़ा को एक ज्ञापन दिया।
जिसमे बताया गया कि वन पंचायत मुझोली में सरपंच ने लीसा विदोहन हेतु गलत प्रस्ताव बनाकर अपनी रिपोर्ट वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर के समक्ष प्रस्तुत की, ग्राम प्रधान द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि सरपंच के द्वारा लीसा विदोहन हेतू ग्राम पंचायत में खुली बैठक नहीं बुलाई गई।
जिसमें यह प्रस्ताव पास होना था, और न ही वन पंचायत के अन्य पंचों की आम सहमति ली गई। वहीं मुझौली के सरपंच द्वारा लीसा विदोहन के लिए गलत व झूठा प्रस्ताव बनाकर दिया गया।
ज्ञापन में प्रभागीय वनाधिकारी से निवेदन किया गया कि सरपंच द्वारा दिए गए झूठे प्रस्ताव को निरस्त कर नए तरीके से वन विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत में खुली बैठक करवा कर नया प्रस्ताव बनाए व लीसा विदोहान हेतु नए सिरे से कार्रवाही की जाए।
ज्ञापन देने के लिए ग्राम प्रधान मुझोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।





