ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में ग्राम पंचायत मालवा ताल क़े तोके कैसल में तेंदूए ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतारा 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल ब्लॉक ग्राम पंचायत मालवा ताल के तोके कैसल में शाम को जंगल में चारा काट रही महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई।

इस दौरान वहां मौजूद महिला और बच्चों ने भाग कर जान बचाई वही ग्रामीण पर भी हमले की कोशिश की पिछले एक हफ्ते के दौरान कुमाऊं में बात कर तो तेंदुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इंदिरा देवी 35 साल थी जो जानवरों के लिए चारा काट रही थी तभी घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची ग्रामीणों ने बताया कि महिला का परिवार खेती-बाड़ी कर अपना खर्चा चलता है। वहीं वन विभाग द्वारा तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड में तेंदुआ का आतंक इतना बढ़ गया है। लोग तेंदुए की आतंक से भयभीत हो गए हैं। ग्रामीण अंधेरा होते ही घर में दुपक जाते हैं। तेंदुए के हमले से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल की खूबसूरती पर चढ़ा रंगों का जादू, पर्यटकों ने जमकर खेली होली, वीडियो.....
error: Content is protected !!