ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। आज भारी बारिश के कारण ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू से रीखाकोट को जाते वक्त एक पिकअप सुरगड़ा के गधेरे में डूब गई थी।
पिकअप में सवार तीन सवार लोगों ने पिकअप के नदी में डुबने से पहले छलांग लगा दी और डूबने से बच गए।

मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ओखलकांडा मदन परगाॅई ने बताया कि यह हादसा रोड की पुल बनने में देरी होने के कारण हुआ है, क्योंकि वहां पर डायवर्सन बनाया गया है उसमें डैम बना हुआ है।

मदन परगाॅई तथा अन्य ग्रामीणों ने विभाग से जल्दी पूल तैयार करने को कहा तथा जो डैम बना हुआ हैं।

उसकी लगातार निकासी को कहा ताकि कोई जनहानि न हों।

इस दौरान रोहित परगाॅई, घनश्याम परगाॅई, देवीदत्त आदि ने जेसीबी मशीन से पिकअप निकालने में मदद की ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : अतिक्रमण मामले में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड का सांकेतिक धरना, पीड़ित फौजी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

You missed

error: Content is protected !!