ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के आस पास लंबे समय से महिलाएं युवतियां दिन ढलने के साथ आने जाने वाले आमजन को भददे भदे इशारे करती थी 

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर और श्रवणनाथ नगर क्षेत्र में होटल गेस्ट हाउस के इर्द-गिर्द जिस्मफरोशी व अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की।

पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। जबकि कई महिलाएं फरार होने में भी कामयाब रही।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के आस पास लंबे समय से महिलाएं युवतियां दिन ढलने के साथ सक्रिय हो जाती है। जिस्मफरोधी के धंधे से जुड़ी यह महिलाएं आने जाने वाले आमजन को भददे भदे इशारे करती हे।

यही नहीं रुपये की डिमांड भी खुलेआम करती है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अभियान चलाकर एेसी महिलाओं की धरपकड़ की।

उपनिरीक्षक अनिता शर्मा ने महिला कांस्टेबल राजरानी, होमगार्ड जोगेंद्र कौर, गीता व गुड्डी के साथ मिलकर 10 महिलाओं को दबोच लिया। सभी को कोतवाली लाकर नाम पते पूछे गए। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपित महिला सड़क पर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रही थी।

आरोपित पीठ पुलिया जगजीतपुर कनखल, झंडा चौक जमालपुर ज्वालापुर, सराय ज्वालापुर, कटहरा बाजार, लाल मंदिर कालोनी ज्वालापुर, पाल मार्केट रोशनाबाद, सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश, किशनगंज बिहार और चण्डीगढ़ की निवासी हैं। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ों में बदलते जनसांख्यिकीय हालात पर बढ़ी चिंता, भवाली कांड के बाद सियासी बयानबाजी तेज

You missed

error: Content is protected !!