ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के मीटिंग हॉल में वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय पुलिस एवं प्रशासनिक ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग की अध्यक्षता आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने की, जबकि आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, आईजी इंटेलिजेंस करण सिंह नगन्याल, डीएम ललित मोहन लाल और एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, एंटी-सबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (BDS) की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और रूट पर केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि छतों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी और ATS, QRT सहित रिजर्व फोर्स को अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही फायर सर्विस, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

यातायात पर सख्ती:

ईद और लंबे वीकेंड को देखते हुए 21 और 22 मार्च को जिले में भारी वाहनों और मालवाहक वाहनों के संचालन पर सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि दूध, सब्जी, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और मेडिकल सप्लाई जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है।

अधिकारियों ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि वीवीआईपी दौरे को सुरक्षित, गरिमामय और सफल बनाना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कल 18 मार्च को मनाया जायेगा पहाड़ी आर्मी का स्थापना दिवस
error: Content is protected !!