ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण होने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट में  हुई सुनवाई 

 हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का दिया आदेश 

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा दोबारा सूत्र

हाईकोर्ट ने कहा अपहरण के समय ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही के आदेश

जिलाधिकारी ने कहा चुनाव आयोग को दोबारा चुनाव के लिए लिखा 

18 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के दुबारा होंगे चुनाव 

नैनीताल। उच्च न्यायालय में आज जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में हुई सुनवाई के दौरान एसएसपी और डीएम वर्चुअली उपस्थित हुए।

न्यायालय पुलिस कार्यवाही से स्तब्ध हुआ तो जिलाधिकारी ने एक घंटे में निर्वाचन को लिखकर री-पोलिंग (पुनः मतदान) की बात कही है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए रखी है।

जिला पंचायत के दस सदस्यों को वोट कराने के बाद मुख्य न्यायाधीश जे नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने शाम को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और डीएम वंदना सिंह को वर्चुअली उपस्थित होने को कहा।

सरकार की तरफ से बताया गया कि पांच सदस्यों ने उन्हें एफिडेविट देकर कहा है कि वो इस मतदान से स्वतः ही दूर रहना चाहते हैं।

एसएसपी ने न्यायालय से कहा कि अभी तक उन पांचों सदस्यों तक पहुंचा नहीं जा सका है, लेकिन उन्हें कुछ क्लू मिले हैं। कहा कि हम पिछले दस दिनों से उन्हें तलाश रहे हैं।

लापता सभासदों के परिवारों को सुरक्षा देने के लिए पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज करने के लिए भी मना कर दिया था। पांच सभासदों ने एफिडेविट देकर कहा कि स्वयं इस चुनाव से अलग हो रहे हैं।

सीएससी चंद्रशेखर सिंह रावत ने न्यायालय को अवगत कराया कि उनके पास तीन एफिडेविट मेल से प्राप्त किये हैं। धारी के दीप सिंह बिष्ट ने एफिडेविट दे दिया है। जंगलिया गांव के विपिन सिंह और दो अन्य ने एफिडेविट दिया है।

सीजे ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एसएसपी अपराधियों को बचाना चाहते हैं। एफिडेविट आज खरीदकर लगाते हो और कहते हो कि आपको पता ही नहीं है। ऐसा लगता है कि आज न्यायालय के आदेश के बाद ही एफिडेविट खरीदे गए हैं।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने न्यायालय से कहा कि हम शपथ में दे सकते हैं कि हमने साफ चुनाव कराया है। वोटिंग में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसकी आशंका को देखते हुए कल शाम ही मैंने आदेश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कराने के लिए अपने अधिकारियों को कह दिया है।

हमने वोट करने आने वाले सदस्यों को वोट करने के लिए समय खत्म होने के बावजूद अतिरिक्त समय दिया है। हम दोबारा वोटिंग कराने के लिए तैयार हैं। डीएम ने कहा कि हम एक घंटे में निर्वाचन को री- पोलिंग के लिए पत्र भेज रहे हैं।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि वीडियो में सदस्य डीकर मेवाड़ी को गुंडे उठा रहे हैं, पुलिस खड़ी देख रही है। इस पर न्यायालय ने कप्तान से पंचायत सदस्य को उठाने का वायरल वीडियो देखने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने नहीं भेजा और उन्हें जानकारी नहीं है।

सीजे के एसएसपी से सीडीआर निकालकर उन्हें ट्रेस करने के सवाल पर कप्तान ने कहा कि अब तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है, इसलिए अब सीडीआर व अन्य के आधार पर कार्यवाही की जा सकती है।

खंडपीठ ने कहा कि घटना के समय मौजूद पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। पीड़ितों ने शिकायत देकर अपहरणकर्ताओं के नाम दिए हैं, लेकिन शिकायत नहीं ली गई है, उन्होंने अपहरणकर्ताओं के नाम भी खोले हैं।

प्रमोद सिंह के भाई श्री विनोद कोटलिया भी न्यायालय में उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि वह कल नैनीताल पहुँचे थे और ‘ला-निवासा’ नामक होटल में ठहरे हैं; और उनका भाई भी सुबह नैनीताल आया था और ‘ला-निवासा’ होटल में आया था। वह भी गवाही देने वालों में से एक हैं।  श्री विनोद कोटलिया ने अपने भाई को श्री प्रताप बिष्ट, श्री आनंद सिंह धरमवाल, श्री बॉबी भाकुनी, श्री शंकर कोरंगा, श्री आनंद सिंह धरमवाल के दो भतीजे पंकज नेगी, चतुर वोरा, प्रमोद वोरा और विशाल नेगी द्वारा घसीटकर ले जाते हुए देखा था; और उन्होंने अपनी शिकायत में उपरोक्त व्यक्तियों का नाम भी दर्ज कराया है।

 संजीव जंतवाल, पुत्र  विपिन सिंह जंतवाल,  जंतवाल गाँव, रानीबाग, काठगोदाम ने बताया कि वह आज लगभग 12 बजे यह जानकर नैनीताल आया कि उसके पिता का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

उसने बताया कि उसने  यशपाल आर्य नामक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो में अपने पिता को किसी व्यक्ति द्वारा ले जाते हुए देखा था। 

धारी के जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह बिष्ट की बहन 20 वर्षीय उमा बिष्ट को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि दीपक आज सवेरे 7 बजे निकला लेकिन अबतक उसका कुछ अता पता नहीं मिला है।

जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल के पुत्र ने न्यायालय में उपस्थित होकर कहा कि पिता कल रात घर पर नहीं थे। अंतिम बार कल बात हुई थी। आज दोपहर में यशपाल आर्या के फेसबुक पोस्ट में देखा कि पिता का अपहरण हुआ है और अबतक कुछ आता पता नहीं है।

न्यायालय ने चुनाव को जिलाधिकारी के चुनाव पुनः करने के सुझाव पर मोहर लगते हुए एसएसपी से पांचों सदस्यों को सुरक्षित उनके ठिकानों पर पहुंचाने को कहा है।

मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होनी है। कांग्रेस ने न्यायालय से मिली राहत के बाद मल्लीताल से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल तक जुलूस निकाला।

यह भी पढ़ें :  होली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर
error: Content is protected !!