ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हल्द्वानी दंगा के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को राहत देते हुए 2.44 करोड़ की वसूली पर रोक लगा दी है। जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की पीठ में इस प्रकरण पर दोपहर बाद सुनवाई हुई।

हल्द्वानी नगर आयुक्त की ओर से इसी साल आठ फरवरी को हुए बनभूलपुरा दंगा में संपत्तियों को नुकसान के बदले में आरोपी अब्दुल मलिक को 12 फरवरी, 2024 को 2.42 करोड़ का नोटिस जारी किया गया था।

नगर निगम अधिनियम,1959 की धारा 470 के तहत भेजे गये नोटिस में तीन दिन के अदंर उक्त धनराशि नगर निगम में जमा कराने को कहा गया था। यही नहीं प्रशासन ने वसूली कारर्वाई भी शुरू कर दी थी।

हल्द्वानी तहसीलदार की ओर से मुख्य आरोपी को 25 अप्रैल, 2024 को वसूली नोटिस जारी किया गया था।

आरोपी की ओर से नगर निगम की ओर से जारी नोटिस और प्रशासन की ओर से की जा रही वसूली की कार्यवाही को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि नगर निगम की ओर से जारी किया गया नोटिस गलत है। अभी उसके खिलाफ वाद लंबित है।

वह दोषी साबित नहीं हुआ है। अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रावधान है कि दोष सिद्ध होने के बाद ही वसूली नोटिस और कार्यवाही अमल में लायी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!