क्रिसमस हैप्पी न्यू ईयर के लिए होटल एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
नैनीताल हैप्पी न्यू ईयर के लिए तैयार
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी नैनीताल में हर वर्ष न्यू ईयर को धूम धाम से मनाया जाता है इसीलिए भीमताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, चौकोड़ी, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी समेत नैनीताल में पर्यटक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है ।
नैनीताल में व्यापारियों ने न्यू ईयर वीकएन्ड सेलेब्रेशन को देखते हुए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाया जायेगा।
नैनीताल नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है। नए साल के सेलीब्रेशन को देखते हुए होटल एसोसिएशन, जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नैनीताल मॉल रोड के पेड़ों में फोकस लाइट और लोवर मॉल रोड में लाइट वाली मालाएं लगाकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।
इतना ही नहीं मॉल रोड में कई सपीकर भी लगाए जायेगे जिनमें धीमी आवाज में इंस्ट्रुमेंटल गाने बजाए जाएंगे।
पर्यटकों की गाड़ियों के लिए भी अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित किये गए हैं, बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से रूट प्लान तैयार किया गया है। किसी भी पर्यटक को कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा जायेगा
नए साल के दिन माल लोड और उसके आसपास होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे, पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से नया साल मनाया जाए इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए साल को बेहतर बनाने के लिए मॉल रोड को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
आगे कहा कि उन्हें प्रशासन से उम्मीद है कि वह होटल एसोसिएशन के साथ आपस में कॉर्डिनेट कर बेहरत व्यवस्थाएं बनाए रखें ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत ना हो। आगे उन्होने कहा कि शहर में अब तक पार्किंग की समस्या का की स्थाई हल नहीं निकल पाया है।
इसलिए पार्किंग को लेकर पर्यटकों को परेशान न किया जाए कहा की यदि पर्यटकों को रोका भी जाता है तो उनके लिए बेहतर शटल सेवा की व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटक आसानी से नैनीताल पहुंच सकें।





