बजट में पूंजीपति होंगे मालामाल और आम जनता के लिए ठनठन गोपाल
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट 2024 का बजट पेश किया गया है। जिसको लेकर लोगो की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली हैं।
मां नैना देवी व्यापार मंडल क्या अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा मेरा मानना है की यह एक तर्कसाध्य बजट है। वेलफेयर यानी समाज कल्याण के साथ आर्थिक गतिविधियों में समानता और स्थीरता रखने यानी consistency of economic policies की साफ़ व्याख्या है।
जिससे की देश में माइक्रो और मैक्रो अर्थ व्यवस्था को एक साफ़ दिशा मिलती है। यह किसी भी देश की प्रगति और इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए बेहद ज़रूरी हो जाता है। देश और विदेश की बड़ी कम्पनीज़ के लिए एक लंबे समय के निवेश के लिए यह बेहद ज़रूरी होता है।
पर्यटक प्रदेश और शहरों के संबंध में टूरिज्म डेवलपमेंट सेंटर्स को देश भर में खोलना और इस सेंटर्स की कार्यप्रणाली को रेटिंग्स के द्वारा दर्शाने जाने की बात से प्रतिस्पर्धा का महोल बनेगा जो की पर्यटक विकास के लिए अच्छा कदम है।
इस संबंध में हमारा उत्तराखण्ड राज्य सरकार से आग्रह ऐसा पहला टूरिज्म डेवलपमेंट सेंटर नैनीताल में खोल कर एक मॉडल टूरिज्म डेवलपमेंट सेंटर बनाने की तरफ़ कदम उठाया जाये।
वही व्यापारी रुचिर साह ने कहा कि पर्यटन को लेकर अच्छी खबर है उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन से जुड़े जहगो को राज्य सरकार को प्रोत्साहित करेंगे ताकि देश मे पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा मिले।उन्होंने
देश की प्रगति की तरफ़ एक पॉजिटिव इंडिकेशन के स्वरूप में इस बजट की सराहना है।





