ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पीसीएस पंकज उपाध्याय भी शामिल हैं। पखवाड़े में उनका यह दूसरा तबादला है। इससे पूर्व उनका नगर आयुक्त एवं सचिव जिला विकास प्राधिकरण से तबादला करके कुमाऊँ मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया था लेकिन उनके पास वर्तमान में महानगर आयुक्त कार्यभार जारी था लेकिन बनभूलपुरा दंगे के बाद उन्हें कुमाऊँ मंडल विकास निगम जिसे उन्होंने अभी चार्ज भी नहीं लिया था से भी हटाकर उन्हें पड़ोसी जिले उधम सिंह नगर में भेजा गया है।

शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक और आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

।जबकि शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।इसी तरह पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन,अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

 जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर का पदभार दिया गया है।
इसके साथ ही विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।

पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। यह पखवाड़े भर के अंदर उनका दूसरा तबादला है। वहीं रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया उत्तरगया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 मार्च 2026
error: Content is protected !!