ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्‍ली । उत्‍तराखंड की एयर कनेक्टिविटी को जल्‍द ही नए पंख लगने वाले हैं. दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय उत्‍तराखंड में एयरपोर्ट की संख्‍या एक से बढ़ाकर तीन और हेलीपैड्स की संख्‍या 10 से बढ़ाकर 21 करने की योजना पर काम कर रहा है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया कि उत्‍तराखंड के इकलौते देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से 2004 में दैनिक उड़ानों की शुरूआत की गई थी. उस समय, देहरादून एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी देश के सिर्फ तीन शहरों से थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते दस वर्षों के कार्यकाल में देहरादून एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में करीब साढ़े चार गुना की वृद्धि की गई है. फिलहाल, देहरादून एयरपोर्ट की एयर कनेक्टिविटी तीन शहरों से बढ़कर देश के 13 शहरों तक पहुंच गई है।

फ्लाइट्स ऑपरेशन में 130 प्रतिशत की वृद्धि उन्‍होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट के फ्लाइट ग्रोथ की बात करें तो 2014 तक इस एयरपोर्ट से सिर्फ 40 उड़ानें संचालित की जाती थीं. वहीं, 2024 में इस एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की संख्‍या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है. यानी, बीते दस वर्ष की समयावधि में फ्लाइट्स ऑपरेशन में करीब 130 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. उत्‍तराखंड की एयर कनेक्टिविटी ग्रोथ यहीं पर रुकने वाली नहीं है, बल्कि जल्‍द ही उत्‍तराखंड को कुछ नए हेलीपोर्ट्स के साथ नए एयरपोट्स की सौगात भी मिलने वाली है।

उत्‍तराखंड के इन शहरों से लिखी जा रही नई इबारत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया किउत्‍तराखंड में देहरादून के साथ-साथ पंतनगर और पिथौरागढ़ में भी एयरपोर्ट स्‍थापित करने की पहल उड्डयन मंत्रालय ने की है. इसके अलावा, उत्‍तराखंड में सात हेलीपोर्ट्स की शुरूआत गई है, इनमें अल्मोड़ा, चिन्यालीसौड़, गौचर, सहस्त्रधारा, न्‍यू टिहरी, श्रीनगर, हल्‍द्वानी का नाम शामिल है. उत्‍तराखंड के विकास की रफ्तार यहीं पर नहीं रुकती है. राज्‍य सरकार के सहयोग से उड्डयन मंत्रालय नए हेलीपोर्ट्स पर भी काम कर रहा है।

इन शहरों में भी चल रहा है नए हेलीपोर्ट्स का कार्य

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया कि जिन शहरों में नए हेलीपोर्ट्स को बनाने का काम चल रहा है, उनमें धारचूला, हरिद्वार, जोशीमढ़, मसूरी, नैनीताल और रामनगर का नाम शामिल है।

उन्‍होंने बताया कि उत्‍तराखंड में एक एयरपोर्ट और सात हेलीपोर्ट्स की संख्‍या को बहुत आगे बढ़ाने की योजना है. उड़ान के 5्.1 राउंउ में बागेश्‍वर, चंपावत, लैंसडाउन, मुनस्यारी और त्रियुगीनारायण में पांच नए हेलीपोर्ट्स खोलने की योजना है. कुछ ही समय में उत्‍तराखंड में एयरपोर्ट की संख्‍या तीन और हेलीपोर्ट्स की संख्‍या 21 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कियो किशन कराटे फाउंडेशन का बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट संपन्न, 28 बच्चों ने दी परीक्षा
error: Content is protected !!