ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बैंककर्मियों की बदसलूकी से आहत कर्जदार किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाया। 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

बैंककर्मियों द्वारा बदसलूकी किए जाने से आहत कर्जदार किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भज्जावाला कालोनी निवासी अनिल चौधरी पुत्र चन्द्रसेन सिंह 56 साल ने करीब एक दशक पहले तत्कालीन विदुर ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था।

ब्याज सहित कर्ज रकम बढ़कर करीब 15 लाख हो गई थी, तथा कर्ज चुकाने के लिए बैंक कर्मियों का दबाब बढ़ रहा था।

मृतक की पुत्री अंशु के मुताबिक प्रथमा सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट तथा अफजलगढ़ शाखा कर्मियों सहित सुरक्षा गार्ड उनके घर पंहुचा तथा कर्ज की रकम जमा करने के लिए दवाब बनाया। पिता द्वारा असमर्थता जताने के बाद बैंककर्मियों ने उनके साथ जमकर बदसलूकी की।

बैंककर्मी धक्का मुक्की करते हुए उन्हें मुख्य सड़क तक ले गए तथा अपमानित किया। बैंककर्मियों के व्यवहार से आहत अनिल किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपने कमरे सो गया।

सुबह सोकर न उठने के चलते कमरे के भीतर उसको अचेतावस्था में पड़ा देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजन आनन-फानन में उपचार लिए उत्तराखंड के उधामसिंह नगर जिलांतर्गत जसपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित परिजनों द्वारा बैंक अधिकारियों की बदसलूकी से आहत होकर अनिल द्वारा मौत को गले लगाने का हवाला देते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपे जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपी दबोचे

You missed

error: Content is protected !!