ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं का सबसे बड़ा सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल टका ICU चार साल से ठप।

करोड़ों की मशीनें फांक रहीं धूल कोई नहीं ले रहा सुध

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावे बुरी तरह फेल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है।

लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर हैं।

हलद्वानी बेस अस्पताल में 4 साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो लम्बे समय से बंद पड़ा है।स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी बंद पड़े ICU पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा जब तक ICU के लिये विशेषज्ञ डॉक्टऱ नही मिलते तब तक ICU का संचालन होना मुश्किल है।

 करोडो की लागत से हल्द्वानी बेस अस्पताल में बना 10 बेड का ICU बंद…

वजह: तकनीकी स्टाफ और एक्सपर्ट डॉक्टऱ की तैनाती नही 

ICU बंद का असर: गंभीर मरीजों का हायर सेंटर रेफर होना, धूल फांकती मशीने

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
error: Content is protected !!