ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा “युगपतिकरण” (Convergence) के माध्यम से सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।

बैठक में जनपद स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, मत्स्य प्रभारी, रेशम विभाग के उपनिदेशक, डेयरी विकास के सहायक निदेशक, जिला लीड बैंक अधिकारी, रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक, आरएफसी उपशाखा प्रबंधक, एनआरएलएम (एम एंड ई) के प्रतिनिधि तथा बड़ोदरा आरसेटी के निदेशक शामिल रहे।

बैठक के दौरान सभी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति, बैंकिंग समन्वय और लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक समय पर पहुंच सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंकिंग सेवाओं और विभागीय योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य लाभार्थियों को ऋण व अनुदान योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

उन्होंने कहा कि युगपतिकरण की प्रक्रिया को मजबूत बनाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं को एकीकृत तरीके से लागू किया जाए, जिससे रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें और जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।

यह भी पढ़ें :  बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा: पैसों के लिए भतीजे ने की थी ताई की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!