ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में तल्लीताल पर इंडिया गंठबंधन की बैठक मे तमान राजनीतिक व जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर तल्लीताल के निजी होटल मे एकत्रित होकर वीभिन्न संघठन के लोगो ने इंडिया गठबंधन बनाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को प्रकाश जोशी को अपना समर्थन दिया है। इस बीच ,आशा कार्यकर्ताओं सहित वीभिन्न राजनीतिक दलो,तमाम जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश मे भाजपा की सरकार ने लोगो को कई सालों से लूटते हुए आ रही है।

इस बार सभी इसका बदला भाजपा को जड़ से उखाड़ कर फेंक कर लेगे। भाजपा की मोदी सरकार ने लोगो को बर्गलाने के अलावा कोई दूसरा काम नही किया लोग उनके झांसे में भी फसे भी है। लगातार देश मे बढ़ती बेरोजगरी,महंगाई को देखते हुए फिर से सलो पुरानी देश की सरकार कांग्रेस का साथ अब जनता चाहती है।

राज्य आंदोलनकारी राजीव लोचन साह ने कहा कि गंठबंधन बनाते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ने का इरादा बना लिया है।देश मे भाजपा सरकार के चलते कई अपराधों ने जन्म लिया।

उत्तराखंड देवभूमि मे भाजपा नेता के बेटे ने अंकिता भंडारी जैसी मासूम लड़की को अपना शिकार बनाया उसकी हत्या कर दी।आज भी अपराधी खुलेआम घूम रहे है।बेरोजगारी पहले कांग्रेस के समय मे बहुत कम थी आज हर एक घर मे बेरोजगार घूम रहा है। महँगाई अपने चरम सीमा से ऊपर आ गई है।हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसे अब जनता कतई बर्दाश नही करेगी।

बैठक में मौजूद थे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी मंटू त्रिभुवन सिंह फतर्याल अनुपम कबड़वाल, शाकिर अली, राजीव लोचन साह , बंटू आर्य, कैलाश जोशी, ममता कुंजवाल, सरस्वती खेतवाल, आदि लोग शामिल थे

यह भी पढ़ें :  व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया विधायक सुमित हृदयेश का जन्मदिन, इंदिरा हृदयेश का चित्र भेंट कर दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!