ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी, आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर कर्मचारियों के खिलाफ FIR के आदेश

हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते उत्पन्न गैस संकट के बीच नैनीताल जिला प्रशासन जहां उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारियों की लापरवाही और कथित कालाबाजारी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना मिली कि डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जांच में पाया गया कि गैस वितरण कर रहे कर्मियों ने 10 भरे हुए सिलेंडर वहां छोड़ दिए और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चले गए।

सूचना मिलने पर आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन कोई भी कर्मचारी बिना खाली सिलेंडर लिए 10 भरे सिलेंडर एक साथ छोड़ने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। इस पर कालाबाजारी की आशंका जताते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक को आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को औचक निरीक्षण बढ़ाने और वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के साथ लंबे समय से रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!