नैनीताल में भारी बरसात के बीच इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भारी बरसात के बीच हुए इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैरेथोंन में छात्र छात्राओं का जोश देखने को मिला। लगभग 80 बच्चों ने बरसात के डर को मारकर इस दौड़ में भाग लिया। धावक इस रेस में उत्साहित दिखे।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान से शुरू हुई इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन मैरेथोंन के दौरान भारी बरसात से एक बार तो मनोबल टूट गया लेकिन बच्चों का जज्बा देख आयोजक भी उत्साहित हुए और शुरू हुई बरसात में मैराथन।
मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, निशांत स्कूल, डी.एस.बी.कैंपस, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दौड़ में भाग लिया। भारी बरसात के बीच धावक बच्चों का जज्बा देखने लायक था।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा और विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एन.डी.बिष्ट ‘गुरु’ ने फ्लैग ऑफ कर धावकों को मस्जिद के समीप से विदा किया। धावक लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल डांट तक गए और वहां से उसी मार्ग से लौटकर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पहुंचे जहां दौड़ सम्पन्न हुई।
रेस के बाद बच्चों को रिफ्रेशमेंट दिए गए। ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम आयुष कुमार, ओपन महिला वर्ग में प्रथम बीना बसेड़ा, जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम आरती और जूनियर बालक वर्ग में सुमीत आर्या ने जीत दर्ज की।
जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आयोजित इस दौड़ में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, पुष्पा कार्की, भगवत मेर, गौरव नयाल, कमल बिष्ट, सुनील कुमार, विनोद सिंह, रिहान, मंनोज कुमार आदि मौजूद रहे।





