टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही ICC लुटाए करोड़ों, चैंपियन टीम की भरी तिजोरी, तो रनर-अप भी मालामाल
संजू सैमसन पर भारी पड़ा प्रदर्शन तो पाया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, होमग्राउंड पर किया बड़ा कमाल
321 रन बनाकर संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, लेकिन नहीं मिला एक भी पैसा, जानें वजह
भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
रविवार को Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 96 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी बन गई है। मैच के बाद International Cricket Council ने विजेता और उपविजेता टीमों के लिए करोड़ों रुपये की इनामी राशि की घोषणा की।
टूर्नामेंट की चैंपियन टीम भारत को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी लगभग 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) की प्राइज मनी मिलेगी। वहीं सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को करीब 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) दिए जाएंगे।
टूर्नामेंट में सुपर-8 से बाहर हुई पाकिस्तान टीम को भी करीब 3.48 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली 12 टीमों को भी लगभग 2.29 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
आईसीसी के अनुसार यह टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी है, जो इस फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता और कमाई को दर्शाती है।
IND vs NZ:चैंपियन टीम को मिलेंगे 27.48 करोड़ रुपये
अहमदाबाद में भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब जीत लिया है। ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी।
जबकि हारने वाली न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को भी खाली हाथ अपने घर नहीं लौटना होगा, क्योंकि विश्व कप 2026 के दूसरे स्थान पर रहने वाले कीवियों को आईसीसी द्वारा 1.6 मिलियन डॉलर, जो कि भारतीय रुपये में 14.65 करोड़ रुपये के आसपास होते हैं।
बता दें कि, आईसीसी द्वारा दी गई ये धनराशि आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक इनामी राशि है, जो कि इस फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता और कमाई को दर्शाती है।
भारत बना करोड़पति, तो पाकिस्तान को मिलेंगे सिर्फ इतने रुपये
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम (IND vs NZ) को जहां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा सर्वाधिक 27.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे तो पड़ोसी देश पाकिस्तान को लगभग 3.48 करोड़ रुपये से संतोष करना होगा।
दरअसल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई थी, जिसके कारण उन्हें सिर्फ 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, श्रीलंका को भी इतने ही करोड़ रुपये आईसीसी द्वारा दिए जाएंगे। जबकि बांग्लादेश, जिसको विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया था, उनको भी करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
टी20 वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड भी बनाए। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बनाए और उनका औसत 80.2 रहा। इसके साथ ही स्ट्राइक रेट 199.37 का रहा। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए।
300 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए। उन्होंने चार अलग-अलग मैचों में पहले ओवर में छक्का लगाकर खाता खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर भी नहीं मिला पैसा
हालांकि इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को इस अवॉर्ड के साथ कोई नकद इनाम नहीं मिला। दरअसल International Cricket Council यानी ICC प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे व्यक्तिगत अवॉर्ड के साथ पैसा नहीं देती। ICC केवल विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी देती है। यह ट्रॉफी जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है और सैमसन ने इसे हासिल कर लिया।
अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले संजू सैमसन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद संजू सैमसन ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है और वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही वह सोच रहे थे कि एक दिन ऐसा प्रदर्शन करेंगे जिससे टीम को जीत मिले।
सैमसन ने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद उनकी बल्लेबाजी फॉर्म खराब हो गई थी, जिससे उन्हें लगा कि उनका सपना शायद पूरा नहीं हो पाएगा। लेकिन आखिरकार उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।





