ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देश के नए सैन्य अधिकारी सीमा की रक्षा को तैयार हैं। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 355 युवा अधिकारी मिले।

इसके अलावा मित्र देशों के 39 कैडेट भी अकादमी से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बने हैं।

सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली। इस बार भी परेड में उत्तराखंड का रुतबा कायम रहा। पासिंग आउट कोर्स के लिए मिलने वाले पुरस्कारों में तीन उत्तराखंड के कैडेट के नाम रहे। वहीं, बिहार ओटीए में भी पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना व असम रायफल्स को मिले 118 अधिकारी मिले।

पासिंग आउट परेड भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वॉयर पर हुई। सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। कैडेट ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। निरीक्षण अधिकारी ने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित किया।

आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिये पुष्प वर्षा हुई

युवा सैन्य अधिकारी जब अंतिम पग भर रहे थे तो आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिये उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। पास आउट बैच में शामिल देश-विदेश के 394 कैडेट परेड के बाद पीपिंग व ओथ सेरेमनी का हिस्सा बने, फिर अकादमी के निजाम पवेलियन में कसम परेड के बाद पहला कदम पार कर सैन्य अधिकारी बन गए। इनमें 355 युवा अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले।

यह भी पढ़ें :  दामाद संग भागी सास लौटी घर, अब प्रेमी पर बंधक बनाकर प्रताड़ना के आरोप

You missed

error: Content is protected !!