ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। देशभर के उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरें लागू होने के बाद 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे तेल महंगा हुआ और तेल कंपनियों को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े।

इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

अन्य शहरों में भी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये, मुंबई में 852 से 912 रुपये, चेन्नई में 868 से 928 रुपये, भोपाल में 858 से 918 रुपये, जयपुर में 856 से 916 रुपये और पटना में 951 से बढ़कर 1011 रुपये हो गया है।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कोलकाता में यह 1875 रुपये से बढ़कर 1991 रुपये, मुंबई में 1720 से 1835 रुपये, चेन्नई में 1929 से 2043 रुपये, भोपाल में 1796 से 1910 रुपये, जयपुर में 1875 से 1990 रुपये, पटना में 2035 से 2150 रुपये और रायपुर में 1995 से बढ़कर 2109 रुपये हो गया है।

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई बाधित होने के कारण गैस सिलेंडर के दामों में यह वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें :  पड़ोसियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, युवती से दुष्कर्म की कोशिश में युवक दबोचा
error: Content is protected !!