ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास गौजाजाली में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

मासूम की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।

जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में गुरुवार सुबह पास की बस्ती में रहने वाले 2.5 वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया, और कार्यवाही का भी विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेसी के नाम पर धोखा: महिला वकील के रेस्टोरेंट के VIP रूम से 200 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!