ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

ड्राइवर के बिना ही दौड़ने लगी दरोगा की गाड़ी, एक को रौंदा’ड्राइवरलेस’ कार का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कार बिना ड्राइवर के ही सड़क पर दौड़ने लगी और एक शख्स को रौंद दिया। इस दौरान कार में दो पुलिसकर्मी भी सवार थे।

गनीमत रही है कि कार की चपेट में आए शख्स की जान बच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक एसयूवी अचानक ढलान से लुढ़कते हुए आगे बढ़ने लगी। धीरे-धीरे कार की रफ्तार तेज हो गई और सड़क की सफाई कर रहे एक सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। कार सफाई कर्मचारी के ऊपर से गुजर गई और एक दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई और उसमें से एक अधिकारी को बाहर निकलते देखा जा सकता है।

बताया गया कि देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह खाना खाने एक होटल में गए थे। घटना के वक्त गाड़ी में इंस्पेक्टर आनंद सिंह, ड्राइविंग सीट के बगल की सीट पर बैठे थे जबकि ड्राइवर इंस्पेक्टर रोहित डोंगरे के साथ होटल में था।

ढलान पर खड़ी गाड़ी अचानक लुढ़कने लगी और सफाई कर रहे सफाईकर्मी पर चढ़ गई।

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1795196902083846163?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1795196902083846163%7Ctwgr%5Ef86152ce63682293fb88e727c64633ef6382a1f4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

यह भी पढ़ें :  उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की मजबूत मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार ड्राइवर हैंडब्रेक लगाये बिना ही चला गया और कार में बैठे आनंद सिंह कार को कंट्रोल नहीं कर पाए और ये हादसा हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिस अधिकारी भारतीय न्याय संहिता की ट्रेनिंग लेने के लिए सागर आए थे और ट्रेनिंग के बाद लंच करने के लिए रुके थे, इसी दौरान हादसा हुआ।

You missed

error: Content is protected !!