शारदा संघ और सिराज क्लब के द्वारा इंटरनेशनल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। शारदा संघ और सिराज क्लब के द्वारा शारदा संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है इसका फाइनल मुकाबला 14 तारीख को खेला जाएगा जिसमें आज के मुकाबले में 18 गेम खेले गए कैरम प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के 12 वर्षीय तदृुर ओर शादाब के मध्य खेला गया।
जिसमें तदृुर ने प्रतियोगिता में शादाब को दो एक से हराकर विजय प्राप्त की कैरम प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र में तहुर ने प्रतिभाग किया है।
इसके साथ ही कैरम प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए प्रवेश शुल्क ₹300 रखा गया है बच्चों से लेकर बड़ों व बुजुर्ग तक इस प्रतियोगिता भाग ले सकते है।
इस दौरान घनश्याम बादशाह चंद्रलाल शाह रवि शाह पूनम गोसाई शिवराज स्पोर्ट्स क्लब समिति के मोहम्मद सिराज, मोहम्मद असलम,मोहम्मद, अदिब मोहम्मद अदनान,मोहम्मद यासीन,आदि लोग शामिल थे।














