ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गैरसैंण बजट सत्र के समाप्त होने के बाद हल्द्वानी पहुचे, विधायक सुमित हृदयेश की सत्र को लेकर प्रतिक्रिया

हल्द्वानी। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के समाप्त होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे हल्द्वानी के विधायक Sumit Hridayesh ने मीडिया से बातचीत करते हुए सत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, लेकिन सरकार जनहित से जुड़े कई सवालों का संतोषजनक जवाब देने में सफल नहीं हो पाई।

विधायक ने कहा कि विपक्ष की ओर से सदन में लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दे आज भी लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र के विकास से जुड़े कई विषयों को भी सदन में रखा गया, ताकि सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके।

विधायक ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाना भी है।

उन्होंने कहा कि आगे भी वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को विधानसभा में उठाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करेगी और इस बजट सत्र के दौरान उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया दोस्ती बनी जाल: कनाडा से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवती से 4 लाख ठगे
error: Content is protected !!