भारतीय जनता पार्टी के भिकियासैंण समस्त चारों मंण्डल की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। भिकियासैंण के मण्डल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता मे बुद्धवार को भारतीय जनता पार्टी के समस्त चारों मंण्डलो की संयुक्त बैठक त्रिवेणी होटल भिकियासैंण में हुई।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी रानीखेत विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों रानीखेत, ताडीखेत, विनसर महादेव और भिकियासैंण मन्डल के अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों व मंडल कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि धन सिह रावत, जिला पंचायत सदस्य व संदीप खुल्बे, पूर्व मंडल महामंत्री द्वारा लगातार अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी कृत्य किये जा रहे हैं।
बता दे कि बैठक मे यह कहा गया कि धन सिह रावत, जिला पंचायत सदस्य व संदीप खुल्बे, पूर्व मंडल महामंत्री द्वारा माननीय सासद, माननीय विधायक व पार्टी संगठन के खिलाफ वयानवाजी व अभ्रद भाषा का प्रयोग किया जाना जैसे कृत्यो का विडियो सोशल मिडिया में उपलब्ध है।
बैठक मे सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि धन सिह रावत, जिला पंचायत सदस्य व संदीप खुल्बे, पूर्व मंडल महामंत्री को 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जिस बाबत माननीय जिलाध्यक्ष के माध्यम से माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को अग्रिम कार्यवाही स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
इस अवसर पर सुरेश सिंह फर्तियाल (सोनू) जिला कोषाध्यक्ष, अश्विनी भगत, जिला मीडिया प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष भिकियासैंण, दरबन सिंह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष रानीखेत मनीष चौधरी, मण्डल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष विनसर महादेव राम सिंह रावत, मण्डल महामंत्री मंजीत भगत, उमेश पंत, प्रेम सिंह रावत, मण्डल उपाध्यक्ष, तनुजा साह, पुष्पा तिवारी, सरिता पाण्डे, हरीश चन्द्र ध्यानी, रंजीत सिंह नेगी, लक्ष्मणसिंह, गोपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, सुनील सिंह मेहरा, बहादुर सिह बिष्ट सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





