ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

चारोंधाम की यात्रा के चलते उतराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक के साथ ही सारी व्यवस्थाएं संभालने में पुलिस को खूब मेहनत करनी पड़ रही है।

इसी बीच छुट्टियां मनाने और घूमने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आजमगढ़ से एक जज का बेटा गाड़ी लेकर ऋषिकेश पहुंच गया और पुलिस वालों पर रौब दिखाने लगा। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी ही जब्त कर ली।

पर्यटकों की भीड़ से ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस जगह-जगह पोस्ट बनाकर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही ।

हाल ही में जब पुलिस मुनिकीरेती के भद्राकाली चौकी की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो एक कार बचने की कोशिश करती दिखाई दी। कार पर मजिस्ट्रेट (जज) लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि कार में बैठे शख्स ने रौब दिखाकर जांच से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सबक सिखा दिया।

बताया गया कि कार में आजमगढ़ के जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने पिता के नाम और पद का रौब दिखाता हुआ नजर आया।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि भद्राकाली पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग दिन-रात चल रही है। इस चेकिंग के दौरान शीशे पर मजिस्ट्रेट लिखी उत्तर प्रदेश की एक कार चेकिंग से बचकर निकलने की कोशिश करने लगी। शक होने पर भद्रकाली चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कार को चेकिंग के लिए रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि कार में कोई मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं है बल्कि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मजिस्ट्रेट का बेटा अपने दोस्तों के साथ कार में मौजूद है।

वनपुलिस ने जब मजिस्ट्रेट के बेटे को नियम कानून बताया तो वह अपने पिता के नाम और पद का रौब दिखाने लगा। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार को कब्जे में लिया और सीज कर दिया।

वहीं जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ पुलिसवालों से कार्रवाई ना करने की अपील करता रहा, इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिस के सामने खड़े लोगों को सॉरी करते हुए सुना जा सकता है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई रोकने से इंकार कर दिया और कार को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें :  चारधाम रेल परियोजना को रफ्तार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन स्वीकृत

You missed

error: Content is protected !!