ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून से आई कायाकल्प टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कायाकल्प की टीम ने कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में कायाकल्प की टीम ने बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों से समस्त वार्डो में जाकर हाल जाना।

अस्पताल मे साफ सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, दवाओं, उपकरणों व दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान टीम को अस्पताल में व्यावथाएँ संतोषजनक मिली।

अस्पताल में किसी भी मटीज हो भर्ती होने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।साथ ही अस्पताल में निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर पाई गई हैं। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

जिसके बाद कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को रैंक दी जाएगी। साथ ही टीम ने बताया कि निरीक्षण संतोषजनक पाया गया है
अस्पताल के पीएमएस डॉ तरुण कुमार टम्टा ने कहा कि इस वर्ष का यह तीसरा व अंतिम निरीक्षण था।जल्द ही कायाकल्प की टीम की ओर से परिणाम घोषित कर दिये जाएँगे।

इस दौरान निरीक्षण में डॉ अमित कुमार, डॉ राजीव बजाज, डॉ आयुशी भट्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्रवाई पर सवाल, राज्य आंदोलनकारी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!