नैनीताल में प्रतिष्ठित माँ नन्दा और सुनन्दा देवी की प्रतिमा को इको फ्रेंडली (पर्यावरण प्रिय) बनाया जा रहा है
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए प्रतिष्ठित माँ नन्दा और सुनन्दा देवी की प्रतिमा को इको फ्रेंडली (पर्यावरण प्रिय) बनाया जा रहा है।
मूर्ति में केले के पेड़, बाँस, रंग, प्राकृतिक रंग, घाँस, रुई और कपड़े समेत अन्य पर्यावरण प्रिय वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है।
प्रदेश के मान्यता प्राप्त व् पहाड़ों में प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी की मूर्ति को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मूर्ति को इको फ्रेंडली वस्तुओं से बनाया जा रहा है जिससे इसे प्राण प्रतिष्ठा और भक्तों के दर्शनों के बाद झील में विसर्जित किया जा सके।
कदली वृक्ष, बांस, नैचुरल पेंट, घांस, रुई और कपडे से बनाई जाने वाली माँ नंदा सुनन्दा की प्रतिमा को दो बजे रात प्राण प्रतिष्ठा के बाद 31 अगस्त को चार बजे सवेरे भ्रह्म मूर्त में भक्तों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा।
