ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नजदीकी लड़ाई में किशोर पंत ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। किशोर पंत महज 20 मतों के अंतर से जीतने में सफल रहे। इनके अलावा मोहन सिंह बिष्ट सचिव, सुनील पुंडीर उपाध्यक्ष और भगवती पलड़िया ने महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें 738 वकीलों ने वोट दिया था। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक कुछ पदों के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर मतगणना रोक दी गई थी।
शुक्रवार सुबह 10 बजे दोबारा मतगणना शुरू हुई। सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए रहा।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट और किशोर पंत के बीच शुरु से ही कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना शुरू होने के बाद से ही गोविंद बिष्ट के जीतने को लेकर सभी जगह कयास लगने लगे थे।

अंतिम राउंड में किशोर पंत ने 20 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

 महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा श्रीवास्तव को चार सौ से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया।

देर शाम चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने परिणाम घोषित किए। इसमें संयुक्त सचिव पद पर योगेश लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर योगेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार शर्मा, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे ने जीत दर्ज की।

वोट अंतर
अध्यक्ष
किशोर पंत- 373
गोविंद सिंह बिष्ट-353

उपाध्यक्ष
सुनील पुंडीर- 298
जितेंद्र सिंह बोरा- 208
धर्मेंद्र सोलंकी- 168
संजय कुमार- 53

उपाध्यक्ष महिला
भगवती पलड़िया- 565
सुलक्षणा श्रीवास्तव-145

सचिव-
मोहन सिंह बिष्ट-252
ललित मेर- 183
संतोष कुमार नेगी- 163
जितेंद्र सिंह बिष्ट-121

संयुक्त सचिव
योगेश लोहनी- 315
विपिन कुमार- 204
प्रदीप लोहनी- 204

संयुक्त सचिव प्रेस
योगेंद्र कुमार पाठक-377
सुधांशु तिवारी-282
रविंद्र पाल सिंह तोमर- 63

कोषाध्यक्ष
आदित्य कुमार शर्मा- 362
चंदन बोरा- 331

लेखाधिकारी
राजेंद्र प्रसाद पांडे- 422
गौरव सिंह बिष्ट- 284

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : छात्रवृत्ति से वंचित 43 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उठी आवाज, विधायक को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!