ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विण विकासखंड के लेलू क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी के उम्मीदवार ने सबसे कम 15 मत मिले ने पर मौत को लगाया गले 

पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विण विकासखंड के लेलू क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी के उम्मीदवार ने शुक्रवार रात को जहरीले पर्दाथ का सेवन कर लिया।

गंभीर हाल में परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान प्रत्याशी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 54 वर्षीय लक्ष्मण गिरी बीडीसी के लिए चुनाव मैदान में थे। 31 जुलाई को घोषित रिजल्ट में उनको हार का सामना करना पड़ा। पांच प्रत्याशियों में लक्ष्मण को सबसे कम 15 मत मिले थे।

शुक्रवार देर शाम लक्ष्मण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात करीब नौ बजे परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. अब्दुल ने इलाज किया लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक पंचायत चुनाव का प्रत्याशी था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कार खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल
error: Content is protected !!