कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आशिष कबडवाल ने कब्जा कर लिया है
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविघालय छात्र महासंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने कब्जा कर लिया है।
अध्यक्ष सचिव समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है..हांलाकि कुल 22 विश्वविघालय प्रतिनिधि यहां वोटिंग के लिये पहुंचे थे।
सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई और शाम को परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।
महासंघ की कार्यकारणी में एनएसयूआई के आशिष कबडवाल अध्यक्ष बने हैं तो सचिव पद पर एबीवीपी के सचिन सिंह बने हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर रक्षित बिष्ट छात्रा उपाध्यक्ष काजल,कोषाध्यक्ष रोहित नेगी बने हैं।
महासंघ चुनाव जितने के बाद एनएसयूआई के आशिष कबड़वाल ने कहा कि जो वादे उन्हौंने छात्रों से किये हैं वो उनको पूरा करेंगे।
वहीं विश्वविघालय में आने वाली छात्र-छात्राओं दिक्कतों को भी दूर किया जायेगा।
हांलाकि सबसे बड़ी चुनौती इस महासंघ चुनावों को कराने की थी जिसको लेकर विश्वविघालय ने पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया था वही चुनाव अधिकारी ने की जीत पर बधाई दी और प्रत्याशियों को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिए।














