ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

निष्पक्ष/ भयमुक्त चुनाव हेतु तैयार है नैनीताल पुलिस

लालकुआं पुलिस टीम ने 15 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को और किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा  दिनेश चंद्र फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरेश चंद्र जोशी पुत्र श्री उर्वादत्त जोशी निवासी कोटाकुना पोस्ट खटोला थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी पाडलीपुर मोटाहल्दु थाना लाल कुआं जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष को जिओ पेट्रोल पंप मोटा हल्दु लाल कुआं के पास से 15 पेटी* (10 पटी में 120 बोतल देसी शराब गुलाब मार्का एवं 05 पेटी में 120 अध्धा) देसी शराब दबंग मार्का के साथ गिरफ्तार कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़
2- कांस्टेबल श्री गुरमेज सिंह
3 कांस्टेबल श्री अनिल शर्मा
4 कांस्टेबल श्री मनीष कुमार

यह भी पढ़ें :  फायर सीजन से पहले अलर्ट मोड में वन विभाग, हल्द्वानी में फॉरेस्ट व फायर सर्विस का संयुक्त प्रशिक्षण
error: Content is protected !!