ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जय दत्त वैला महाविद्यालय रानीखेत की कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा “सेवा चयन बोर्ड एस एस बी की तैयारी कैसे” करें विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित  किया गया

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा “सेवा चयन बोर्ड एस एस बी की तैयारी कैसे” करें विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। सुश्री देविका एस नायर जी द्वारा एस एस बी के विभिन्न चरणों की तैयारी को उदाहरण सहित विस्तार पूर्वक समझाया गया ।

वक्ता द्वारा Demanding Quality of SSB विषय पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि युवा पीढ़ी यदि नियमित रूप से परिश्रम करती है तो अवश्य ही लक्ष्य प्राप्त होगा तथा एस एस बी युवा पीढ़ी के लिए देश की सेवा करते हुए आगे बढ़ने का सर्वोत्तम विकल्प है।

यदि हम मन वचन और कर्म से देश सेवा का संकल्प लेते हुए परिश्रम करते हैं तो हम अवश्य ही सफलता के शिखर को प्राप्त करेंगे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाँक्टर पुष्पेश पांडे द्वारा अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉक्टर दीपा पाण्डेय द्वारा किया गया ।

व्याख्यान में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम का समापन डॉक्टर रश्मि रौतेला द्वारा अतिथि गण का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर महिराज मेहरा डॉक्टर निधि पांडे , डॉक्टर कोमल गुप्ता व कैरियर काउंसलिंग सेल के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्कूली बच्चों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!