ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में राज्य अतिथि गृह में पहुंचे लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा के चारो मंडल कि नैनीताल क्लब में हुई बैठक

रिपोर्टर – गुड्डड़ू सिंह ठठोला

नैनीताल। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल ऊधम सिंह नगर के लोक सभा प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल के नेतृत्व में राज्य अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भोरियाल के नैनीताल पहुचने पर फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच बलवंत सिंह भोरियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की।
नगर के लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भोरियाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी जोश है अधिक्तर युवाओ की भागीदारी इसमे जड़ देखने को मिल रही है।

कहा कि विधानसभा नैनीताल के चारो मंडलो की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओ को दिए गए पिछले कार्यो को लेकर चर्चा हुई। इस बीच उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधमसिंह नगर से अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाए जाने और चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा।

कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाएंगे ऐसे कार्यकर्ताओ को आव्हान किया है। कार्यकर्ता भी उत्साह के साथ कार्य कर रहे है इस बार 400 के पार का नारा साकार होते हुए दिखाई दे रहा है।कहा कि उनके द्वारा सभी मंडलो में जाकर फीडबैक लिया गया है।

कार्यकर्ता बेहतर कार्य कर रहे है। और इसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही रही है कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 70 करोड़ सदस्य बने है प्रधनमंत्री का एक नारा रोटी,कपड़ा,मकान,
दवाई,शिक्षा को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे पढ़ रही है।

माननीय विधायिका संयोजक विधानसभा श्रीमती सरिता आर्या जी ने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजई बनाया था इसी प्रकार इस लोकसभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा को चार गुना अधिक मतों से विजई बनाना का लक्ष्य लेना होगा।
बैठक का संचालन विधानसभा के सह प्रभारी श्री अरविन्द पड़ियार जी द्वारा किया गया बैठक में लोक सभा के पूर्णकालिक प्रभारी श्री दिनेश आर्या जी विधानसभा के पूर्णकालिक प्रभारी श्री संजेश मेहता, बेतालघाट की मंडल अध्यक्ष श्रीमती नंदी खुलबे,भवाली के मंडल अध्यक्ष पंकज अदिति, नैनीताल के मंडल अध्यक्ष श्री आनन्द सिंह बिष्ट, गरमपानी के मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रगति जैन, नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, ज़िला मंत्री दीपिका बिनवाल, कविता रावत राणा,सोनी साह,आरती बिष्ट, टुसी साह, ज्योति भट्ट,कंचन जोशी,सुमन, रमा पाठक,शाकाबंरी,हंशी रावत, ऊशा भट्ट, अनिता आर्य, लीला देवी,जीवंती भट्ट नितिन कार्की, मनोज साह जगती, विश्वकेतु तथा चारों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
error: Content is protected !!