ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भावली मार्ग में ट्रक सड़क में फसा, गाड़ियों का लगा लंबा जाम

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  भवाली मार्ग में सेनिटोरियम के पास ट्रक सड़क में फस गया, जिस कारण मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

   नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में देर रात से बरसात जारी है। बरसात के कारण नैनीताल भवाली मार्ग में सेनिटोरियम के पास सामग्री से भरा टैंकर सड़क पर फैले मलवे में फस गया। सेनिटोरियम के पास सड़क चौड़ी कारण का कार्य चल रहा है।

जिसमे सड़क पर फैला भारी मलवे में ट्रक का पिछला टायर धस गया, जिस कारण व्यवस्थित मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

जाम लगने से स्थानीय समेत पर्यटको को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि चौड़ी कारण में लगी दो जीसीबी की मदद से ट्रक को बमुश्किल सड़क से हटाया गया, तब जाके यातायात सुचारू हो सका।

यह भी पढ़ें :  बालिग कपल की सुरक्षा याचिका पर उत्तराखंड हाई कोर्ट नाराज़, लगाई कड़ी फटकार
error: Content is protected !!