ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खनस्यूं तहसील में सप्ताह में एक दिन तहसीलदार बैठाने की मांग, प्रधान संगठन अध्यक्ष मदन परगाईं ने एसडीएम धारी से की मुलाकात

भीमताल। ओखलकांडा क्षेत्र के प्रधान संगठन अध्यक्ष मदन परगाईं ने खनस्यूं तहसील में जनसमस्याओं को लेकर अंशुल भट्ट (एसडीएम धारी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जब तक खनस्यूं तहसील में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक सप्ताह में कम से कम एक दिन तहसीलदार को खनस्यूं तहसील में बैठाया जाए।

मदन परगाईं ने कहा कि वर्तमान में तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण खनस्यूं क्षेत्र के लोगों को अपने छोटे-छोटे राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए धारी जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और धन दोनों व्यर्थ होता है। उन्होंने बताया कि यदि सप्ताह में एक दिन भी तहसीलदार खनस्यूं तहसील में बैठें, तो क्षेत्रवासियों के अनेक कार्य स्थानीय स्तर पर ही निपट सकेंगे।

एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने जनहित की इस मांग पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सप्ताह में एक दिन तहसीलदार को खनस्यूं तहसील में बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति होने तक यह अस्थायी व्यवस्था आम जनता को बड़ी राहत देगी।

इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में संतोष का माहौल है और इसे जनता के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नाबालिग से दुष्कर्म, टैक्सी चालक और साथी गिरफ्तार
error: Content is protected !!