ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 महिला कांग्रेस ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में किया जमकर प्रदर्शन

 हल्द्वानी। आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के प्रत्यर्पण करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु सांगुडी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु सांगुडी और यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राधा आर्य ने कहा भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करती है लेकिन उनके सहयोगी दल का सांसद प्रज्वल रेवन्ना कथित यौन शोषण वाले मामले में फरार हो गया है।

जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग को लेकर महिला कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसके द्वारा महिलाओं का जो उत्पीड़न किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब तक प्रज्वल रेवन्ना का भारत में प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तब तक महिला कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी: विकास के मोबाइल से खुलेगा फर्जीवाड़े का राज, पुलिस मांगेगी कस्टडी
error: Content is protected !!