ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल।  जिले में पिछले सप्ताह दो बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें रामगढ़ में पांच लोगों की और बेतालघाट में तीन लोगों की मौत हुई और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जिनका उपचार चल रहा है। प्रथम दृष्टिया यह बात सामने आई है की पहाड़ों में हादसे होने की वजह गाड़ियों में ओवरलोड है 8 सीटर गाड़ियों में 16 से 17 लोग बैठा कर ले जाए रहे हैं, जिसके बाद अब परिवहन विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कह रहा है।

आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि पहाड़ों में ओवरलोडिंग और छत पर कैरियर होने की वजह से जिस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। उस पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

ओवरलोडिंग रोकने के लिए टीमें बनाई गई है जो लगातार चेकिंग कर रही है और अब तक 50 से ज्यादा गाड़ियों के चालान करने के साथ ही 100 गाड़ियों की छत पर लगे कैरियर भी हटवाये गए है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर हमले के मामले में भाजयुमो प्रदेश मंत्री सहित तीन गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!