उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की आशंका, मलबे की चपेट में कई घर और होटल
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के चलते कई होटलों और दुकानों में मलबा व पानी घुस गया है, जबकि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
धराली मार्केट क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां कई भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने से खीर गाड़ का जलस्तर बढने से कस्बा धरालीखीर गाड़ में भारी मलबे के साथ आया मलबा।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अचानक खीर गाड़ में मलबे के साथ आए पानी के कारण कस्बे में कई घरों को नुकसान की भी खबर है।
5 होटल पूरी तरह तबाह
जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह गए हैं। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है।
लोगों ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा है, जिसके कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। विनाशकारी बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”
