ब्रेकिंग न्यूज़
मौत का मंजर: धारी देवी के पास खौफनाक टक्कर; तेज रफ्तार दो वॉटर बोट टकराईं, एक बोट दूसरी पर चढ़ी, पलभर में बची जानपत्नी की बेवफाई से आहत पति ने जहर खाकर दी जान, मां और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्जबिरयानी रेस्टोरेंट से खुला 70,000 करोड़ का टैक्स घोटाला, AI जांच में देशभर के 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स रडार परगोली चलाओगे… तो सलाखों के पीछे ही जाओगे” — SSP मंजूनाथ टी.सी. की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप — SSP मंजूनाथ टी.सी. ने शूटरों को भेजा जेल, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 1 तमंचा, 5 कारतूस बरामदबेतालघाट भगदड़ प्रकरण : मुकदमे के बाद शीलू कुमार की प्रेस वार्ता, बोले—प्रशासन को पूर्व में दी थी लिखित सूचना
खबर शेयर करे -

शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के प्यार में उसी के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला कर ली समाप्त

रूड़की। देहरादून साइबर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल नरेश चंद ने रुड़की में अपनी प्रेमिका के कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 हेड कांस्टेबल की प्रेमिका भी आरक्षी है और वह रुड़की सीपीयू में तैनात है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि नरेश का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

कुछ दिन प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था।

बताया जा रहा है कि नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। इसके बाद साइबर थाने के अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली।

 जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला।

 इसके बाद महिला सिपाही भी आनन-फानन में रुड़की तहसील स्थित सीपीयू के कार्यालय पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस रविवार की शाम को बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें :  विद्यालय में सजा के नाम पर अश्लील हरकत का आरोप, अभिभावकों का फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

You missed

error: Content is protected !!