ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा दंगे को लेकर मेयर गजराज बिष्ट का बड़ा बयान, रेलवे अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना से वंचित करने की मांग

हल्द्वानी। एक बार फिर मेयर गजराज बिष्ट अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया।

मेयर गजराज बिष्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि दंगे में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिन लोगों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, उन्हें सरकारी सुविधाओं का हक नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दंगे के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की गई थी, जो बेहद निंदनीय है। ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मेयर ने यह भी कहा कि ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि बनभूलपुरा में 8 फरवरी 2024 को हुए दंगे के बाद से प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

अब मेयर के इस बयान के बाद एक नई बहस छिड़ती नजर आ रही है कि दंगाइयों के खिलाफ सख्ती कितनी और किस स्तर तक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो घायल

You missed

error: Content is protected !!