रानीखेत। मंडल के अंतर्गत दो शक्ति केंद्रों में बूथों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। अटल शक्ति केंद्र में मुख्य वक्ता के रूप में कुमाऊं संयोजिका विमला रावत एवं मां सरस्वती केंद्र की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत रहे। बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी द्वारा की गई।
शक्ति केंद्रों की इन बैठकों में पार्टी कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की रूपरेखा वक्ताओं द्वारा बताई गई एवं बूथ स्तर के करणीय कार्यो को विस्तार में बताया गया।
सभी कार्यकर्ताओं ने “एक बार फिर मोदी सरकार”, “अबकी बार 400 पार के” संकल्प को दोहराया और अपने-अपने बूथों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा जी को भारी मतों से जीताने का संकल्प भी लिया।
बैठकों में महामंत्री उमेश पंत, दर्शन बिष्ट,मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल,मंत्री दर्शन मेहरा, गिरीश भगत, अतुल अग्रवाल, हरीश पांडे, संदीप गोयल, अनुभव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश आर्य, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल, दीप्ति बिस्ट, अंजू पांडे, अनु सोनकर, रेखा आर्य, प्रेम भगत, दीपक बिनवाल, अंजू पांडे, रेखा पांडे, रेखा आर्य, मीना वर्मा, भारती भगत, मानसी पपनै, हरीश दानू, नीमा बिनवाल, रमेश आर्य, हेमलता तिवारी, मनीता बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














