ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय शौर्य दिवस को जिले में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।

जिसको लेकर आज नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने विभिन्न विभागों की अधिकारियों की मौजूदगी में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए शौर्य दिवस की रुप रेखा तैयार की ।

उन्होंने बताया कि कारगिल विजय शौर्य दिवस पर देश के बीर जांबाज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी साथ ही कारगिल शहीदों के परिजनों व कारगिल युद्ध में घायल वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आवेदन किया जाएगा साथ ही कारगिल दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को जिले के सभी शिक्षण सस्थानों सहित विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी नगर में स्थित शहीद स्मारक (युद्ध स्मारक) में प्रातः 9 बजे से आयोजित होंगे। जिसमें सर्वप्रथम शहीद स्मारक में शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण व शहीदों को स्मारक में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दो घायल
error: Content is protected !!