भीमताल में विकास भवन विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
भीमताल। विकास भवन में भीमताल के विधायक व खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्या को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में स्थानीय लोगों के अलावा कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए साथ ही विभाग के कई अधिकार इस बैठक में शामिल हुए यहां आमजन लोगों ने विद्युत विभाग ,जल संस्थान ,कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी ,भीमताल सीवेज ,की समस्या को लेकर विधायक से शिकायत की तेज हवा में जहां विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो जाती है।
वही इतनी तेज गर्मी के बावजूद भी पानी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है वही ग्रामीण क्षेत्रों में फसल बीमा संबंधी कार्य अभी तक नहीं हो पाएगा साथ ही अभी भी सड़कों का निर्माण वह पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभी भी नहर कवरिंग का काम नहीं हो पाया है।
वहीं विधायक द्वारा इन सब अधिकारियों से बात कर समस्या को जल्द से जल्द निपटने को कहा गया और धन की कोई कमी नहीं आने की बात विधायक व सरकार के उच्च अधिकारी द्वारा कही गई ।














