ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  भीमताल क्षेत्र के बाजार में लग रहे लाल निशान से भयभीत व्यापारियों ने बैठक आयोजित की, जिसमें सभी व्यापारियों ने विचार विमर्श किया और आधे अधूरी जानकारी के संबंध में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले डिपार्टमेंट से जानकारी ली जाएगी।

वही वक्ताओं ने कहा की इस संबंध में भीमताल के विधायक को भी लोगो की समस्या की जानकारी दी गई, उन्होंने कहा है कि जल्द इससे संबंधित विभाग की बैठक भीमताल में बुला दी जाएगी और सभी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और आगे कैसे राहत मिलेगी इस पर विचार किया जाएगा।

ये लड़ाई को मिलकर लड़ा जाएगा। वही व्यापारी इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं जिस तरह से अतिक्रमण के नाम पर लोगों के दुकान मकान को नुकसान न पहुंचा जा रहा है।

उसको देखकर व्यापारी सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली से ज्यादा नाराज दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी नगर पालिका के एक साल पूरे, “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गिनाई गईं विकास उपलब्धियां
error: Content is protected !!