ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल एवं स्वीप इकाई नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  एल. एम. रयाल रहे, जबकि अध्यक्षता जिला समन्वयक स्वीप एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी  गोविंद जायसवाल ने की।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी  गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी  विवेक राय और नगर मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी  तारा सिंह, गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद रहीं।

प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर आयोजित निबंध, चित्रकला, स्लोगन और रील प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विकास खंडों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, निर्णायक मंडल और स्वीप टीम को उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान

अपने संबोधन में जिलाधिकारी  एल. एम. रयाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक, निर्भीक और जिम्मेदार मतदाताओं से होती है।

उन्होंने युवाओं से निष्पक्ष मतदान की अपील करते हुए स्वीप कार्यक्रम की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी  गोविंद जायसवाल ने विद्यालयों के माध्यम से मतदाता जागरूकता को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। वहीं अपर जिलाधिकारी  विवेक राय ने निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए नवीन सुधारों की जानकारी साझा की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया लोकतांत्रिक संदेश

कार्यक्रम में एम.बी.इ.का. कॉलेज के विद्यार्थियों ने एन.सी.सी., खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बैंड वादन, जी.जी.आई.सी. हल्द्वानी की छात्राओं ने स्काउटिंग, जबकि क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवक के रूप में सहभागिता निभाई।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की छात्राओं ने मतदान गीत एवं नुक्कड़ नाटक, जबकि क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रभावी संदेश दिया।

आयोजन और संचालन

कार्यक्रम की संकल्पना एवं संरचना स्वीप के जनपदीय सह-समन्वयक श्री राकेश लाल वर्मा द्वारा की गई, जबकि प्रभावी संचालन डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट आर. पी. सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. बी. बी. पांडे, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें :  बच्चों की डिजिटल लत पर सरकार सख्त हो सकती है सोशल मीडिया के लिए उम्र आधारित नियमों पर विचार, CEA की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!