घोड़ानाल में गूंजा साक्षरता का बिगुल
हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोड़ानाल, बिंदुखत्ता में राष्ट्रीय साक्षरता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया, मातृभाषा के महत्व एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज से संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, ए.सी.आई.सी. के सीईओ डॉ. कमल रावत, शैक्षणिक प्रमुख श्री संदीप सक्सेना, प्रबंधन विभाग के तारा दत्त तिवारी और हेमा नेगी, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर मोहित सुयाल एवं आशुतोष पांडे सहित कई अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.एस.एस. समन्वयक गोकुलानंद जोशी, भरत मेवाड़ी, पार्थिव सिंह रावत, अतुल कांडपाल, आशी शर्मा, सिया भंडारी एवं अन्य छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी उपस्थित जनों ने मिलकर साक्षरता के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
