ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  देर रात एक खनन कारोबारी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरगलियां कोतवाली क्षेत्र के गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है और आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो 

यह भी पढ़ें :  बहू ने मायकेवालों संग सास की पीट-पीटकर हत्या, छह गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!