नैनीताल में तल्लीताल पार्किंग में खड़ी 10/12 गाड़ियों के शीशे टुटे मिले, टैक्सी वाहन स्वामियो और व्यापारियों ने थाने जमकर किया हंगामा
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। तल्लीताल पार्किंग में खड़ी 10 से 12 गाड़ियों के सुनियोजित तरीके से शीशे तोड़ने का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। पहले भी हुई इस तरह की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पार्किंग में न तो कैमरे लगे हैं और न ही सुरक्षाकर्मी तैनात है।
नैनीताल में तल्लीताल के एसओ रमेश सिंह जूनियर हाई स्कूल के सामने की पार्किंग को प्रशासन ने तल्लीताल के लोगों के लिए एक व्यवस्था के रूप में दिया था।
इसमें तल्लीताल के अधिकतर व्यवसायी अपने निजी वाहनों को पार्क करते हैं। यहां कुछ टैक्सी चालक और यूटिलिटी चालक भी अपने वाहनों को खड़ा करते हैं।
तल्लीताल बाजार में दुकान चलाने वाले मयंक साह ने बताया कि आज सवेरे जब वो अपनी गाड़ी को पार्किंग से निकालने के लिए पार्किंग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनकी सेंट्रो कार के शीशे टूटे हुए थे। तभी उन्हें कुछ अन्य लोग मीले जिनकी गाड़ियों के शीशे भी टूट हुए थे।
वहां टवेरा, आल्टो, सेंट्रो, पिकअप, बोलेरो, मारुति सुजुकी ईको, स्विफ्ट, आई10 आदि कुल बारह गाड़ियों के शीशे इठ पत्थर से तोड़े गए हैं। मयंक ने आरोप लगाया है कि पार्किंग में पहले भी गाड़ी के शीशे तोड़े गए थे।
वही पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष फजल फौजी की गाड़ी क्रेटा में एक बड़ा सा पत्थर मारकर शीशे तोड़ कर अंदर गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कि है। जिसका वाहन स्वामियों और वाहन चालकों के साथ व्यापारियों ने थाने में जोरदार विरोध किया।
रात के समय पर हुई घटनाओं के बावजूद यहां की सुरक्षा के लिए न तो सीसीटीवी कैमरा और न ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मामले की शिकायत आने के बाद जांच की जा रही है। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल शिवराज राणा और हेड कांस्टेबल अमित गहलोत ने मौके में पहुंचकर छानबीन शुरू कर की





